Mandi Bhav Today Mandi Bhav Today
🌾 मंडी भाव टुडे में आपका स्वागत है। आज के ताज़ा भाव देखें — सब कुछ मुफ्त, सब कुछ हिंदी में। 🇮🇳

घट सकता है रूस का निर्यात पूर्वानुमान

Posted on 09-Aug-2022

सीजन 2022-23 के लिए रूस अपने अनाज निर्यात के पूर्वानुमान को घटा सकता है। कृषि मंत्रालय ने यह आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उत्पादन 13 करोड़ टन के लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाता है कि बीते जुलाई महीने से आरंभ हुए वर्तमान विपणन सीजन 2022-23 के लिए संभावित अनाज निर्यात के पूर्वानुमान को घटाया जा सकता है।
मंत्रालय ने आगे कहा कि बसंत ऋतु सामान्य से ठंड़ी होने के साथ-साथ वर्षा होने और विदेशी कृषि कलपुर्जों की कमी के कारण विश्व में गेहूं के अग्रणी निर्यातक, रूस, में फसलों की कटाई मंत्रालय की उम्मीद की अपेक्षा सुस्त बनी हुई है। 
बीते मई महीने में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा घोषित किए गए लक्ष्य का हवाला देते हुए अपने एक बयान में कृषि मंत्री दमित्री पेडुशेव ने कहा कि अनाज उत्पादन 13 करोड़ टन के लक्ष्य के स्तर पर पहुंचने के लिए फसलों के समक्ष यह जोखिम बने हुए हैं। उन्होंने आगे बताया कि निस्संदेह बाजार में हमारी आपूर्ति पूरी रहेगी। इसमें कोई समस्या नहीं है। लेकिन यदि उत्पादन लक्ष्य प्राप्त नहीं होता है तो हम अपने 5 करोड़ टन अनाज निर्यात के लक्ष्य को संशोधित करेंगे। इसकी वजह से वैश्विक अनाज पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है। ज्ञातव्य है कि सामान्य रूस अफ्रीका और मध्य पूर्व के देशों को अनाज निर्यात करता है और यह देश रूस के अनाज पर बुरी तरह से आश्रित रहते हैं।
यूक्रेन के करीब 20 प्रतिशत भूभाग पर कब्जा चुकी रूस की सेनाओं को वापस बुलाने के लिए मजबूर करने के मकसद से पश्चिमी देशों ने मॉस्को पर आर्थिक प्रतिबंध लागू कर रखे हैं।

← सभी समाचार