Mandi Bhav Today Mandi Bhav Today
🌾 मंडी भाव टुडे में आपका स्वागत है। आज के ताज़ा भाव देखें — सब कुछ मुफ्त, सब कुछ हिंदी में। 🇮🇳

आल इंडिया पोल्ट्री बिडर्स एसोसिएशन ने सरकार को पत्र लिख सोया की ऊंची कीमतों पर ध्यान देने की बात कही।

Posted on 16-Nov-2021

★ पत्र में कहा गया कि सोया 60 रुपए किलो बिक रही है जो 40 रुपए के आसपास होनी चाहिए।

★ पोल्ट्री उद्योग का मानना था कि नवम्बर में सोया 40-50 रुपए व DOC 38-40 रुपए के भाव पर बिकेगी परन्तु DOC अभी भी 50 रुपए पर बिक रही है।

★ सोया की कीमतों को रोकने के लिए निम्नलिखित सुझाव दिए गये।

1. 12 लाख टन सोयामील आयात में से 6.5 लाख टन का आयात हो चुका है, शेष 5.5 लाख टन की अवधि को बढाकर 31 मार्च 2022 किया जाना चाहिए।

2. कमोडिटी एक्सचेंज में सोया ट्रेडिंग पर लगाम लगनी चाहिए।

3. आंध्र प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र के वेयरहाउस पर स्टॉक लिमिट लगानी चाहिए।

← सभी समाचार