गेहूं की तेजी कुछ दिन के लिए कर सकती है ब्रैक
Posted on 18-Aug-2022
सरकार अपना ध्यान घरेलू मंडियों में गेहूं की सप्लाई बराबर बनाए रखने पर जोर दे रही है पिछले हफ्ते 75 रुपए की तेजी के बाद आज गैंहू में ठहराव सा नजर आ रहा है जानकार मानते हैं कि इस साल गैंहू की फसल तैयार होने के समय में गर्मी ज्यादा पड़ने से गेहूं की पैदावार झाड़ में जोरदार कमी देखी गई थी इसका असर देश की सभी गैहू की पैदावार वाली मंडियों में पीछे सीजन में और अब हाल समय में देखने को मिल रहा है पिछले दिनों निर्यात बंद होने के बावजूद भी गेहूं तथा आटा का निर्यात जरूरतमंद देशों को अपने कोटे के अनुसार हुआ है लेकिन अब सरकार आटे के ऊपर भी अपना ध्यान आकर्षित करते हुए निर्यात कंडीशनल पर इजाजत देने की बात कह रही है गेहूं भी जरूरतमंद देशों को सरकार से सरकार की बात पर ही संभव हो सकेगी ऐसे माहौल में अभी नजदीक समय के लिए गेहूं के भाव थोड़े ब्रैक कर सकते हैं